Breaking News :
सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 4 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे, कई घायलों की हालत गंभीर
- Super Admin
- 14 Apr, 2026
सक्ती। जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक ट्यूब फटने से हादसा हुआ है।
घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए-

सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया।

मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





