Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: धान से भरा ट्रक नाले में गिरा, चालक और कंडेक्टर की दबने से हुई मौत

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

जगदलपुर। जगदलपुर से धान लेकर सुकमा की ओर निकला ट्रक कोलेंग नाले पर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक दोनों की मौत हो गई। चालक का नाम चेतन लाल ठाकुर 32 वर्ष, निवासी बालोद व हेल्पर का नाम संजय सेठिया 35 वर्ष केशलूर कोयेनार है। घटना की जानकारी लगते ही दरभा से एक टीम को रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल में चारों ओर धान के बोरे बिखरे पड़े हुए हैं।

पुलिस द्वारा मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से एक ट्रक धान लोड करके गुरुवार की सुबह दरभा की ओर निकला हुआ था। दोपहर 3 बजे के लगभग जैसे ही ट्रक कोलेंग नाला के पास पहुँचा, अचानक से मोड़ पर चालक का ट्रक पर से नियंत्रण बिगड़ गया और नाले में जा गिरा। इस घटना में ट्रक चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *