Breaking News :

:

कोरबा: तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बुलेट को मारी जोरदार टक्कर, SECL माइनिंग सरदार की मौत

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

कोरबा ।  आज दोपहर कटघोरा-ढेलवाडीह बाईपास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार 407 वाहन ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान उनतीस वर्षीय आशुतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे एसईसीएल सुराकछार खदान में माइनिंग सरदार के पद पर पदस्थ थे। आशुतोष ड्यूटी के बाद बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढेलवाडीह बाईपास पर सामने से आ रही 407 मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए।
आशुतोष सड़क पर दूर जा गिरे और सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने से उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसईसीएल के अधिकारी और सहकर्मी भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई और जांच कटघोरा पुलिस ने दुर्घटनाकारित 407 वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद बाईपास मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने हटवाया।
स्थानीय लोगों की चिंता और मांगें स्थानीय लोगों ने बाईपास पर बढ़ते हादसों पर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सड़क किनारे संकेतक न होने से भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। साथ ही, बाईपास मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती की भी मांग की गई है।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *