Breaking News :
जांजगीर: बोलेरो और वैगनआर की टक्कर, पिता- पुत्र की मौत, पत्नी और भांजा अस्पताल में भर्ती; बोलेरो में सवार थे कोरबा जिले के नौ लोग
- Super Admin
- 06 Apr, 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पिता-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो में सवार नौ लोग हल्के घायल हुए और वाहन सड़क पर पलट गया।
यह घटना बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव की है। जानकारी के मुताबिक अमोरा गांव के रहने वाले रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपनी कार से वापस गांव लौट रहे थे। दूसरी ओर बोलेरो में कोरबा जिले के नौ लोग अकलतरा क्षेत्र में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। वे भी कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे, तभी बुचीहरदी में दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।
तेज रफ्तार में थी बोलेरो
सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो और वैगनआर की टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल बिलासपुर में एडमिट
हादसे में रूपेश की पत्नी भगवती और उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। बोलेरो वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार कोरबा में चल रहा है।
पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवाया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





