Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: 12 अप्रैल को होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा, 17 केंद्रों में 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल; प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (HSP-25) का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा रायपुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।

परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5577 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 12 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी और विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *