Breaking News :
केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ता बढ़ा, 1 जनवरी 2026 से लागू होगी बढ़ोतरी
- Super Admin
- 18 Apr, 2026
नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की नई बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। महंगाई भत्ते की दर अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मियों और 69 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत मिली है।
पिछली बार केंद्र सरकार ने दीवाली पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं पेंशनरों की महंगाई राहत में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस समय (अक्तूबर में) डीए को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हुआ था। उस बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया गया था, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला था। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





