Breaking News :
दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को राहत, टीम से जुड़े मिचेल सैंटनर; प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा?
- Super Admin
- 03 Apr, 2026
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। सैंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले आखिरी दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियंस ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





