Breaking News :

:

भुवनेश्वर ने बनाया कीर्तिमान, आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज; चहल की बराबरी की

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

बंगलूरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नया कीर्तिमान बना लिया है। भुवनेश्वर आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने आयुष म्हात्रे को आउट करने के साथ ये उपलब्धि हासिल कर ली। भुवनेश्वर ने इसके साथ ही युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है। भुवी से पहले सिर्फ चहल ही हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट 200+ विकेट लिए हैं।

आरसीबी ने बनाया इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर आरसीबी ने टिम डेविड (नाबाद 70) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों से रविवार को आईपीएल के मैच में सीएसके के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रन बनाए। ये मौजूदा सीजन का सर्वोच्च टोटल है। डेविड और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48 रन) ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंद में 99 रन की नाबाद साझेदारी बनाई जिससे टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही जो इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर है। डेविड ने 25 गेंद की पारी में आठ छक्के और तीन चौके जमाए। पाटीदार ने 19 गेंद में एक चौके और छह छक्के से नाबाद 48 रन बनाए।
सीएसके की खराब शुरुआत विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत खराब रही। टीम ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट जल्द गंवाया जो जैकब डफी का शिकार बने। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने म्हात्रे को पवेलियन की राह दिखाई। म्हात्रे का आउट करना भुवनेश्वर के लिए उपलब्धि भरा रहा क्योंकि वह आईपीएल में उनका 200वां शिकार बने। भुवनेश्वर पहले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा चहल अब तक 176 मैचों की 174 पारियों में 224 विकेट ले चुके हैं। भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 192 मैचों में अब तक 200 विकेट लिए हैं। केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। नरेन ने 191 मैचों की 189 पारियों में 193 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *