Breaking News :

:

कोरबा: तालाब में मिला युवक का शव, निजी कंपनी में करता था काम; मौत संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

कोरबा। कोरबा में तालाब में गुरुवार शाम एक युवक का शव मिला। दशहरा मैदान के सामने स्थित इस तालाब में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, तभी उन्हें तैरता हुआ शव दिखाई दिया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय केशव यादव के रूप में हुई है। केशव कुसमुंडा के खदान और बरमपुर के आसपास रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। हालांकि वह नियमित रूप से काम पर नहीं जाता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार केशव बरमपुर में अक्सर घूमता हुआ दिखाई देता था। कुत्तों और गायों को बिस्किट-रोटी खिलाता था। वह अक्सर तालाब में नहाने भी आता था। उसकी मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

शराब पीने का आदी था

जांच में सामने आया कि केशव शराब पीने का भी आदी था। मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो बिलासपुर से कोरबा पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *