Breaking News :
कोरबा : कोसगई माता मंदिर के पास भीषण आग, कार, झालर जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- Super Admin
- 15 Apr, 2026
कोरबा । कोरबा जिले में 14 अप्रैल को देर शाम कोसगईगढ़ पहाड़ी पर स्थित कोसगई माता मंदिर के समीप भीषण आग लग गई। इस घटना में एक कार और मंदिर के पास लगी झालर (अस्थाई दुकानें) पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन देर तक मौके पर न तो दमकल की टीम पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी।
आग की लपटें इतनी तेज़ की कुछ मिनटों में ही सब जल कर खाक
आग लगने के घंटों बाद भी नहीं मिली प्रशासन से कोई मदद
बताया गया कि एक परिवार मंगलवार को कोसगई माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। उन्होंने अपनी कार मंदिर के नीचे अस्थाई दुकानों के सामने खड़ी की थी और दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ गए थे। जब श्रद्धालु परिवार दर्शन कर लौटा, तो अपनी कार और झालर को जलता देख हैरान रह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना के घंटों बाद तक भी दमकल या राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
आग से मंदिर समिति और जंगल में भी नुकसान
इस आग से जंगल के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। झालर में रखी सामग्री के साथ- समिति साथ मंदिर को भी भारी क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगल और खेतों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसके बावजूद दमकल की तुरंत व्यवस्था नहीं है। बालको पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





