Breaking News :

:

कोरबा: शराब दुकान के बाहर जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, हाथ टकराने के विवाद में मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

कोरबा। कोरबा जिले में शराब दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट हुई है। भीड़ में हाथ टकराने के विवाद में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित निहारिका का है। यह घटना 11 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच की है। पुलिस का कहना है कि, सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वीडियो और अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया। शराब लेने के दौरान भीड़ में हाथ टकराने के कारण बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

एक युवक ने शराब दुकान पर तैनात सुरक्षाकर्मी के डंडे से दूसरों पर हमला कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष ने भी उसे पकड़कर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद मामला शांत हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने 3 आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जिसमें शिवम सिंह (25) निवासी नगर निगम कॉलोनी, मयूर टांक (25) निवासी सीएसईबी कॉलोनी और सोमेश दीवान (27) निवासी ओ.ई./57,जूनियर क्लब सीएसईबी कॉलोनी रामपुर शामिल है।

तीनों युवकों को भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस और गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके कृत्य को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135-3 के तहत कार्रवाई की गई है।

इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यायालय में इस्तगासा भी पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत नहीं मिलने पर तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना-चौकी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वीडियो और अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *