Breaking News :
कोरबा: महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, लाभ जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक कराएं प्रक्रिया पूरी
- Super Admin
- 09 Apr, 2026
कोरबा। जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी इस अवधि में पूरा नहीं हो पाएगा, उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
योजना का लाभ केवल पात्र हितग्राहियों को मिले
ई-केवाईसी के माध्यम से हितग्राहियों की पहचान और विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र हितग्राहियों तक ही पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पहुंचे।
समय रहते करवाएं ई-केवाईसी
यदि कोई हितग्राही निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे भविष्य में मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा सकता है अथवा भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
इन जगहों पर करवाई जा सकती है ई-केवाईसी
- सीएससी
- लोक सेवा केंद्र
- आंगनवाड़ी केंद्र
गलत जानकारी देने पर कार्रवाई
महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है, अतः किसी भी प्रकार का शुल्क न दें। हितग्राहियों को आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि गलत जानकारी देने पर कार्यवाही की जा सकती है। अधिक जानकारी और सहायता के लिए अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





