Breaking News :

:

कोरबा: तेज रफ्तार हाइवा ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत; आकोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड़ से आगे शराब दुकान के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे की खबर मृतक के गांव और परिजनों तक पहुंची, मौके पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लापरवाह वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आक्रोशित भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *