Breaking News :

:

होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच IRGC सैनिकों को देखते ही गोली मारने के आदेश

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

वॉशिंगटन । पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है और शांति की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूदा हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और अमेरिका तथा ईरान के बीच टकराव की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच, मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद कड़ा और बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करेगा और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। ट्रंप के इस फैसले के बाद पूरी दुनिया की निगाहें अब होर्मुज पर टिक गई हैं और युद्ध जैसी स्थिति की आशंका पैदा हो गई है।
ट्रंप ने सेना को दिए ये आदेश
ट्रंप ने अपनी अमेरिकी सेना को सीधे और कड़े आदेश जारी किए हैं। होर्मुज में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी नौसेना को देखते ही गोली मारने का साफ आदेश दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि समुद्र में माइंस (बारूदी सुरंगें) लगाने जैसी किसी भी गतिविधि से बेहद सख्ती से निपटा जाएगा। इस सख्त आदेश और नाकेबंदी के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव बढ़ने की पूरी आशंका पैदा हो गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम एशिया में जल्द स्थिति सामान्य होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
ईरान की अंदरूनी राजनीति और नेताओं पर ट्रंप ने क्या कहा है?
ईरान की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के लोगों के लिए यह समझना बहुत मुश्किल हो रहा है कि उनका असली नेता आखिर है कौन। उनके मुताबिक, वहां कट्टरपंथियों और नरमपंथियों के बीच भारी आपसी लड़ाई चल रही है। युद्ध के मैदान में कट्टरपंथियों को बहुत बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नरमपंथी भी पूरी तरह से नरम नहीं हैं, लेकिन उन्हें लोगों का सम्मान मिल रहा है। ट्रंप ने इस पूरी अंदरूनी कलह और स्थिति को पागलपन करार दिया है।
होर्मुज की नाकेबंदी को लेकर अमेरिका की क्या योजना?
होर्मुज को लेकर अमेरिका ने अपनी ताकत का खुला प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, होर्मुज पर अब संयुक्त राज्य अमेरिका का पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित हो चुका है। उन्होंने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना की सख्त मंजूरी के बिना कोई भी जहाज इस जलमार्ग से न तो अंदर आ सकता है और न ही बाहर जा सकता है। होर्मुज को पूरी तरह से 'टाइट सील' कर दिया गया है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ कोई सही डील या समझौता नहीं कर लेता, तब तक यह कड़ी नाकेबंदी ऐसे ही जारी रहेगी।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *