Breaking News :

:

ईरान ने 24 घंटे के भीतर बंद किया होर्मुज, कहा- ‘अमेरिका ने सीजफायर डील तोड़ी’

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान ने शुक्रवार को इसे खोलने का ऐलान किया था। लेकिन अब इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। ईरान का आरोप है कि अमेरिका सीजफायर डील को तोड़ रहा है इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी।

ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने नहीं देगा।

दरअसल, अमेरिका ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प का कहना है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तब तक यह जारी रहेगी।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हालत में ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ, तो यह काम और ज्यादा सख्त तरीके से भी किया जा सकता है।

ईरान ने खोला पूर्वी हवाई क्षेत्र का हिस्सा
मेहराबाद एयरपोर्ट, तेहरान (फाइल)।
मेहराबाद एयरपोर्ट, तेहरान

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोलना शुरू कर दिया है। सरकार के मुताबिक, सिविल एविएशन अथॉरिटी ने देश के पूर्वी हिस्से में उड़ानों को अनुमति दे दी है।

इसके साथ ही एयरलाइंस टिकट बुकिंग भी शुरू कर चुकी हैं। इससे संकेत मिलता है कि हवाई सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं।

हालिया संघर्ष और सुरक्षा कारणों से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों पर असर पड़ा था।

विशेषज्ञों के अनुसार, पहले पूर्वी हिस्से को खोलना एक रणनीतिक कदम है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरे एयरस्पेस को फिर से चालू किया जा सके।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *