Breaking News :

:

होर्मुज पर अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी शुरू, ट्रम्प की धमकी- इसके पास आए ईरानी जहाज तबाह करेंगे, ईरान बोला-‘भारत से कोई टोल नहीं लिया’

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू हो गई है। यह फैसला आज शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हुआ।

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए वही तरीका इस्तेमाल होगा, जिससे समुद्र में ड्रग तस्करों के जहाज रोके जाते हैं, यानी तेजी और सख्ती से।

इस फैसले के तहत जो भी जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोककर जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है।

ट्रम्प ने कल कहा था कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी।

वहीं, भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से अब तक कोई टोल नहीं लिया गया है। ईरान यहां से भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद करेगा।

ट्रम्प ने खुद को जीजस दिखाने वाली पोस्ट डिलीट की

 

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया से उन्हें जीजस के रूप में दिखाने वाली तस्वीर हटा दी है। इस तस्वीर में वे एक बीमार व्यक्ति को ठीक करते नजर आ रहे थे।

इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनका जमकर विरोध किया था। यहां तक कि ट्रम्प के समर्थकों ने भी इस तस्वीर को गलत और अपमानजनक बताया। कुछ लोगों ने इसे ईशनिंदा (ब्लासफेमी) कहा था।

कंजर्वेटिव इन्फ्लुएंसर रिले गेन्स ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि ट्रम्प ने ऐसी तस्वीर क्यों पोस्ट की। उनका थोड़ा विनम्र होना बेहतर होता और भगवान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

वहीं, फॉक्स न्यूज के शो होस्ट जॉय जोन्स ने भी इस तस्वीर की आलोचना करते हुए इसे अजीब बताया और कहा कि नेताओं को ऐसे बेफिजूल के विवादों से बचना चाहिए।

एक अन्य कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट ब्रिलिन हॉलीहैंड ने कहा कि धर्म कोई दिखावे की चीज नहीं है और किसी नेता को खुद को मसीहा की तरह दिखाने की जरूरत नहीं है।

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही लगभग बंद

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। समुद्री जहाजों पर नजर रखनी वाली वेबसाइट मरीन ट्रैफिक ने होर्मुज स्ट्रेट का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वो इलाका पूरी तरह खाली नजर आ रहा है। इस इलाके में अमेरिका की नाकाबंदी आज से शुरू हो गई है।

ईरानी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका दबाव बनाना छोड़े, तभी समझौता संभव

ईरानी राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि अगर अमेरिकी सरकार अपनी दबाव और हठधर्मिता वाली नीति छोड़ दे और ईरान की जनता के अधिकारों का सम्मान करे, तो निश्चित रूप से समझौते तक पहुंचने के रास्ते निकल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका से सीजफायर वार्ता करने वाली टीम के सभी सदस्यों, खासकर ईरान की संसद के स्पीकर डॉ. कालिबाफ को बधाई देता हूं।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *