Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके, 10km दूर से दिखा धुएं का गुबार

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

अंबिकापुर। अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना राम मंदिर रोड की है। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है।

1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दुकान से सटे घर में भी आग लग गई। जिसे बुझाने का काम जारी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे। धमाकों की आवाज से इलाका गूंज उठा है। 10KM दूर से धुंए का गुबार दिख रहा।

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 टीमें पहुंच गई है। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *