Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: ट्रक-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत; टक्कर के बाद एयरबैग खुले फिर भी नहीं बच सकी जान

top-news
https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

अंबिकापुर। अंबिकापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. सुबह करीब 5 बजे गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार मानीमती , उनके पति कईलाराम और बेटे राहुल टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार चला रहा ड्राइवर सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक दुप्पी चौरा राजापुर के निवासी थे. कार में सवार चारों लोग अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रहा था. बताया जा रहा है कि अंबिकापुर की ओर जा रही कार घाघीटिकरा मोड़ के पास रॉन्ग साइड में जाकर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एयरबैग खुल गए, लेकिन तीनों सवारों को नहीं बचाया जा सका.

अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह डैमेज हो गया। मौके पर राहगीर मौजूद।
अंबिकापुर में ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह डैमेज हो गया। मौके पर राहगीर मौजूद।

https://www.blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *